1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के 20 सबसे बड़े शहर कौन से हैं? सामने आई रिपोर्ट

जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के 20 सबसे बड़े शहर कौन से हैं? सामने आई रिपोर्ट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 19, 2023 04:18 pm IST,  Updated : Aug 19, 2023 04:18 pm IST

जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा शहर जापान का टोक्यो-योकोहामा है, वहीं भारत की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

20 largest cities in the world by population- India TV Hindi
जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के बड़े शहर Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के 20 सबसे बड़े शहर कौन से हैं? इस बारे में World of Statistics ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाटा शेयर किया है। इस डाटा के मुताबिक, जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा शहर जापान का टोक्यो-योकोहामा है। यहां की जनसंख्या 37.73 मिलियन है। दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया का जर्काता शहर है, जिसकी जनसंख्या 33.75 मिलियन है। तीसरे नंबर पर भारत की राजधानी दिल्ली है, जिसकी जनसंख्या 32.22 मिलियन है। 

इसी कड़ी में चौथा नंबर गुआंगज़ौ फोशान का है, जिसकी जनसंख्या 26.94 मिलियन और पांचवें नंबर पर भारत का मुंबई शहर है, जिसकी जनसंख्या 24.97 मिलियन है। छठवें नंबर पर 24.92 मिलियन के साथ मनीला और सातवें नंबर पर 24.07 मिलियन के साथ संघाई है। आठवें नंबर पर 23.08 मिलियन के साथ साओ पाउलो और नौवें नंबर पर सियोल-इनचान है, जिसकी जनसंख्या 23.01 मिलियन है। दसवें नंबर पर मैक्सिको सिटी है, जिसकी जनसंख्या 21.80 मिलियन है।

न्यूयॉर्क और बीजिंग की कितनी जनसंख्या है?

न्यूयॉर्क की जनसंख्या 21.50 मिलियन, काहिरा की जनसंख्या 20.29 मिलियन, ढाका की जनसंख्या 18.62 मिलियन, बीजिंग की जनसंख्या 18.52 मिलियन, कोलकाता की जनसंख्या 18.50 मिलियन, बैंकॉक की जनसंख्या 18.00 मिलियन, शेनझेन की जनसंख्या 17.61 मिलियन, मास्को की जनसंख्या 17.33 मिलियन, बुएनस ऐरिस की जनसंख्या 16.71 मिलियन और लागोस की जनसंख्या 16.63 मिलियन है।

ये भी पढ़ें: 

यूपी में 9 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्र्रांसफर, एडीजी आगरा और कानपुर पुलिस कमिश्नर भी बदले गए

नेपाल अगले 10 साल में भारत को देगा इतने हजार मेगावट बिजली, पीएम प्रचंड के ऐलान से चीन को लगा करंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत