उत्तर प्रदेश बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। कुल 9 आईपीएस अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान ट्रांसफर किया गया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का भी ट्रांसफर किया गया है। जोगदंड को 1090 का एडीजी बनाया गया है। एडीजी आगरा रहे राजीव कृष्णा को एडीजी सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है। वहीं आगरा में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ की तैनाती की गई है।
Related Stories
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
जानकारी के मुताबिक आरके स्वर्णकार को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोहित अग्रवाल को एडीजी एटीएस बनाया गया है। नवीन अरोड़ा को एडीजी टेक्निकल सर्विसेज बनाया गया है। बीडी पॉल्सन को एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है। डॉ। संजीव गुप्ता को गृह सचिव उप्र शासन बनाया गया है। एलआर कुमार को यूपी का डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में भी कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।
जून में भी हुआ था तबादला
इससे पहले जून महीने में भी आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। ये तबादले प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से किए गए थे। इस दौरान नीलाब्जा चौधरी को जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) कानपुर बनाया गया था। वहीं आकाश कुलहरी को प्रयागराज से लखनऊ लाया गया था। वो प्रयागराज में अपर पुलिस आयुक्त थे। तबादला कर उन्हें लखनऊ का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट बनाया गया था।