1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, कोटेदार पहुंचा जेल, लाइसेंस हुआ रद्द

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, कोटेदार पहुंचा जेल, लाइसेंस हुआ रद्द

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 17, 2023 11:26 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 11:34 pm IST

लखनऊ में एक कोटेदार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का वीडियो स्टेट्स में शेयर करना भारी पड़ा है। पुलिस ने कोटेदार को गिरफ्तार कर लिया है और अधिकारियों ने राशन के लाइसेंस को रद्द कर दिया है।

Pakistan's Independence Day Video shared by govt ration shop holder in lucknow jailed and license ca- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कोटेदार की दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। दरअसल यह मामला इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि कोटेदार ने 14 अगस्त के दिन पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का वीडियो स्टेटस पर लगाया था। मामला लखनऊ के राजापुर स्थित इंदौरा बाग का है। यहां सरकारी कोटेदार हाजी जुबेर अहमद ने अपने मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का वीडियो स्टेटस शेयर किया था। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार ने कोटेदार के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। वहीं आरोपी फिलहाल जेल में है।

पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाना पड़ा महंगा

दरअसल आरोपी ने 14 अगस्त को स्टेटस लगाया था। देर शाम जब गांव व आरोपी के परिचितों ने स्टेटस देखा तो इसका विरोध किया। स्वतंत्रता दिवस की दोपहर तक वीडियो नहीं हटा तो स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने कोटेदार के फोन को जब्त कर लिया और शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 15 दिन के लिए आरोपी को जेल भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार देर शाम को मामले की जानकारी दरोगा को दी गई थी। 

कोटेदार का लाइसेंस रद्द

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले पर एक्शन नहीं लिया। लेकिन जब ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया तो पुलिस इस्पेक्टर मामले की जांच के लिए पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा। वहीं प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार ने अपने बयान में अधिकारियों को सूचित किया है कि कोटेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए जब गल्ले पर पहुंचे तो राशन की दुकान बंद थी। साथ ही जब पूछताछ की गई तो पता चला कि इस महीने की राशन को बांटने का काम कोटेदार ने अबतक शुरू नहीं किया था। शासनादेश के उल्लंघन के एवज में दुकानदार के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।