1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन हैं डॉ. जोराम अनिया और आर. बालासुब्रमण्यम? पीएम मोदी ने नीति आयोग का फुल टाइम मेंबर बनाया

कौन हैं डॉ. जोराम अनिया और आर. बालासुब्रमण्यम? पीएम मोदी ने नीति आयोग का फुल टाइम मेंबर बनाया

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 02, 2026 09:52 pm IST,  Updated : May 02, 2026 10:18 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग में दो नए पूर्णकालिक सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. जोराम अनिया- India TV Hindi
डॉ. जोराम अनिया Image Source : FACEBOOK/PREMAKHANDU AND PTI

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग में डॉ. जोराम अनिया और आर. बालासुब्रमण्यम को पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। इस नियुक्ति में डॉ. जोराम अनिया की नियुक्ति विशेष रूप से ऐतिहासिक मानी जा रही है। वह अरुणाचल प्रदेश से आती हैं और वे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और शोधकर्ता हैं। 

जोराम अनिया  को शिक्षण, शोध और सार्वजनिक नीति का अनुभव 

जोराम  अनिया के पास 18 वर्षों से अधिक का शिक्षण, शोध और सार्वजनिक नीति का अनुभव है। वह अरुणाचल प्रदेश प्राइवेट एजुकेशनल रेगुलेटरी कमीशन की सदस्य भी रह चुकी हैं। डॉ. अनिया ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि साहित्य, संस्कृति और आदिवासी ज्ञान परंपराओं के संरक्षण में भी अहम योगदान दिया है। वह न्यिशी  समुदाय की पहली महिला हैं जिन्होंने पीएचडी हासिल की और राज्य में हिंदी भाषा में यह उपलब्धि हासिल करने वाली भी पहली महिला हैं। उन्होंने न्यिशी साहित्य और संस्कृति पर कई किताबें लिखी और संपादित की हैं। इसके साथ ही उनके अनेक रिसर्च पेपेर भी प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी नियुक्ति से नीति आयोग में पूर्वोत्तर भारत की आवाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। 

कौन हैं आर. बालासुब्रमण्यम

कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन के मेंबर (HR) आर. बालासुब्रमण्यम  भारत की सेंट्रल और स्टेट सिविल सर्विसेज़ की डिजिटल ट्रेनिंग के ज़रिए प्रधानमंत्री के फ्लैगशिप मिशन कर्मयोगी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्हें भी नीति आयोग का फुल-टाइम मेंबर बनाया गया है।

गजट नोटिफिकेशन जारी

भारत के गजट में छपे नोटिफिकेशन में कहा गया है, "कैबिनेट सेक्रेटेरिएट के नोटिफिकेशन नंबर 511/1/1/2024- कैब. तारीख 24.04.2026 के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने इन लोगों को नीति आयोग में फुल-टाइम मेंबर के तौर पर नियुक्त करने की मंज़ूरी दे दी है। यह नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से और अगले आदेश तक, उन्हीं शर्तों और नियमों पर लागू होगी जो नीति आयोग के फुल-टाइम मेंबर पर लागू होती हैं: डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया।"

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों को बधाई दी है। सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश में पीएम मोदी ने लिखा,"डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम जी और डॉ. जोरम अनिया जी को नीति आयोग के फुल-टाइम मेंबर के तौर पर अपॉइंट होने पर बधाई। उनका रिच एक्सपीरियंस और अलग-अलग मुद्दों की गहरी समझ पॉलिसी मेकिंग को बहुत मज़बूत करेगी। मुझे यकीन है कि उनका कंट्रीब्यूशन सभी सेक्टर्स में इनोवेशन और ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करेगा। उनके आगे के टर्म के लिए बहुत-बहुत प्रोडक्टिव और इम्पैक्टफुल रहने की शुभकामनाएं।'

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत