1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन है डॉक्टर शाहीन, जिसकी दिल्ली धमाके के बाद हुई गिरफ्तारी; फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से है कनेक्शन

कौन है डॉक्टर शाहीन, जिसकी दिल्ली धमाके के बाद हुई गिरफ्तारी; फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से है कनेक्शन

 Reported By: Kumar Sonu,,  Abhay Parashar, Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 11, 2025 02:11 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 02:48 pm IST

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से कनेक्शन के मामले में डॉ शाहीन को गिरफ्तार किया गया है। शाहीन का कनेक्शन मुजम्मिल से भी निकल कर सामने आ रहा है।

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में डॉ शाहीन गिरफ्तार।- India TV Hindi
फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में डॉ शाहीन गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से ठीक पहले फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। यहां दो बार में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। पहले 300 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिसके थोड़ी ही देर बाद 2563 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। ये कार्रवाई पहले से गिरफ्तार मुजम्मिल नाम के एक शख्स की निशानदेही पर की गई थी। वहीं मुजम्मिल के पास से एक स्विफ्ट कार भी मिली थी, जो शाहीन नाम की एक महिला डॉक्टर के नाम पर थी। पुलिस ने अब डॉक्टर शाहीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। शाहीन मूल रूप से राजधानी लखनऊ की रहने वाली थी। शाहीन की तस्वीर भी जारी कर दी गई है। 

मुजम्मिल से शाहीन का कनेक्शन

दरअसल, मुजम्मिल की निशानदेही पर फरीदाबाद के फतेहपुर तागा गांव के एक घर से 2563 किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया, जो शुरुआती जांच में अमोनियम नाइट्रेट जैसा लग रहा था। यह घर हाफिज इश्तियाक नाम के शख्स का था, जो धौज गांव की मस्जिद का मौलाना है। पुलिस ने हाफिज इश्तियाक को भी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। स्विफ्ट कार की बात करें तो यह अल-फलाह यूनिवर्सिटी की ही डॉक्टर शाहीन शाहिद की थी। डॉ. शाहीन लखनऊ के लालबाग इलाके की रहने वाली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हवाई जहाज से श्रीनगर लाकर हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जानना चाहती है कि डॉ. मुजम्मिल और शाहीन कब से एक-दूसरे के संपर्क में थे, और मुजम्मिल ने उसकी कार का इस्तेमाल कब से शुरू किया।

मुजम्मिल की निशानदेही पर फरीदाबाद में एक्शन

बता दें डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनाई पिछले साढ़े तीन साल से फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल फिजिशियन के तौर पर पढ़ा रहा था। वह यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर डॉक्टर्स क्वार्टर्स में रहता था। जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में उसे कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर धौज गांव के एक घर से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ, जो यूनिवर्सिटी कैंपस से महज 500 मीटर दूर था। उसी कमरे से वॉकी-टॉकी, 20 टाइमर, 20 बैटरी, घड़ी और कुछ केमिकल्स भी मिले। इसके अलावा, डॉ. मुजम्मिल के पास से एक स्विफ्ट कार बरामद हुई, जो शाहीन के नाम पर थी। इस स्विफ्ट कार में एक असॉल्ट राइफल, 83 गोलियां, दो मैगजीन, एक पिस्टल, उसके कुछ जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और पिस्टल की एक मैगजीन मिली थी।

यह भी पढ़ें-

Red Fort Blast: धमाके से पहले कहां-कहां गई थी कार? सामने आई एंट्री और लोकेशन से जुड़ी जानकारी

दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान में बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- 'किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत