1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान में बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- 'किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा...'

दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान में बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- 'किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा...'

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 11, 2025 12:10 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 12:55 pm IST

पीएम नरेंद्र मोदी भूटान के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सोमवार को दिल्ली में हुए ब्लास्ट पर बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि इस घटना से जुड़े किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

pm modi bhutan delhi red fort blast- India TV Hindi
दिल्ली ब्लास्ट पर आया पीएम मोदी का बयान। Image Source : YOUTUBE (PMMODI)/PTI

भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार को हुए भीषण कार ब्लास्ट की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस समेत देश की तमाम एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और धमाके के कारण की जांच कर रही हैं। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पड़ोसी देश भूटान में यात्रा के दौरान इस घटना पर बात की है। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि इसमें शामिल किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि "दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों का दर्द समझा हूं। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।" पीएम मोदी ने साफ तौर पर अंग्रेजी में भी कहा- 'All those responsible will be brought to justice'

भूटान के नेतृत्व ने भी जताया शोक

भूटान के नेतृत्व ने भी 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट में बहुमूल्य जिंदगियों की दुखद क्षति पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की है। भूटान के महामहिम राजा ने थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में, दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए हजारों भूटानियों के साथ प्रार्थना का नेतृत्व किया है।

मृतकों की संख्या 12 पहुंची

दिल्ली में लाल किला के पास कार में विस्फोट की तीव्रता इतनी भयानक थी कि आस पास मौजूद अन्य गाड़ियों और लोगों के परखच्चे उड़ गए। अब तक इस घटना में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि लाल किला मेट्रो के गेट नंबर एक के पास धीमी गति से चल रही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- "धमाके के जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा"

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा नया वीडियो आया सामने, जान बचाकर भागते दिखे लोग, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत