1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा नया वीडियो आया सामने, जान बचाकर भागते दिखे लोग, देखें Video

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा नया वीडियो आया सामने, जान बचाकर भागते दिखे लोग, देखें Video

 Published : Nov 11, 2025 11:56 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 12:41 pm IST

राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास कार में ब्लास्ट में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और लोग घायल भी हुए हैं। अब ब्लास्ट के समय का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग जान बचाकर भागते दिखे हैं।

delhi blast new video red fort- India TV Hindi
दिल्ली में धमाके के बाद मची भगदड़। Image Source : PTI/REPORTER

दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद घटना की जांच लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। बता दें कि ये ब्लास्ट एक कार में हुआ था जिसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आस पास में मौजूद गाड़ियों और लोगों के परखच्चे उड़ गए। अब तक इस घटना में मृतकों की संख्या 12 पहुंच चुकी है। वहीं, 29 लोग घायल हैं जो कि अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। मामले में जारी जांच के बीच अब ब्लास्ट के दौरान का एक नया वीडियो सामने आया है जो कि डराने वाला है।

Video में क्या दिखाई दिया?

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को घातक कार विस्फोट के बाद फैली भगदड़ सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि लोग धमाके के बाद छिपने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वहां मौजूद दुकानें हिल गईं थी। लोगों के भीतर डर भर गया जिसके बाद वे वहां से भागने लगे। घटना के बाद पूरे इलाके में सदमे की लहर दौड़ गई। आगे देखिए Video...

जांच में अब तक क्या पता लगा?

सूत्रों के मुताबिक, गाड़ी डॉक्टर उमर नाम का शख्स चला रहा था। हमले में उसका हाथ होने का शक है। फरीदाबाद मॉड्यूल में पुलिस को इसकी तलाश थी। बता दें कि फरीदाबाद में हाल ही में हजारों किलो विस्फोटक पदार्थ पकड़ा गया था। ये ब्लास्ट लाल किला मेट्रो के गेट नंबर एक के पास धीमी गति से चल रही कार में हुआ।  क्या उमर भी इस ब्लास्ट में मारा गया या नहीं ये अभी पुख्ता नहीं हो पाया है। डीएनए जांच होगी बॉडी की उसके बाद कन्फर्म किया जाएगा।

'फिदायीन' हमला हो सकता है- सूत्र

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि लाल किले पर हुआ कार विस्फोट 'फिदायीन' (आत्मघाती) हमला हो सकता है। जांच से संदिग्ध के मकसद का पता चलता है- जैसे ही उसे पता चला कि फरीदाबाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो गया है, उसने आत्मघाती हमले की योजना बनाई। सभी संबंधित एजेंसियां ​​विस्फोट के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट: जांच एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक, अमोनियम नाइट्रेट का हुआ इस्तेमाल- सूत्र

लाल किला ब्लास्ट में घायलों और मृतकों की लिस्ट आई सामने, कई पीड़ितों की हुई पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत