1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कौन हैं शाहरुख खान', जानिए असम के सीएम हिमंत विश्वा शर्मा ने आखिर ऐसा क्यों कहा था, खुद किया खुलासा

'कौन हैं शाहरुख खान', जानिए असम के सीएम हिमंत विश्वा शर्मा ने आखिर ऐसा क्यों कहा था, खुद किया खुलासा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 23, 2023 04:41 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 04:43 pm IST

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने जब मीडिया से चर्चा में ये कहा था कि 'कौन हैं शाहरुख खान'? इस पर काफी बवाल भी मचा। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सीएम से यह पूछा कि इतने बड़े सुपरस्टार को वे क्यों नहीं जानते? इस पर खुद असम के मुख्यमंत्री ने खुलासा किया है।

'कौन हैं शाहरुख खान', जानिए असम के सीएम हिमंत विश्वा शर्मा ने आखिर ऐसा क्यों कहा था- India TV Hindi
'कौन हैं शाहरुख खान', जानिए असम के सीएम हिमंत विश्वा शर्मा ने आखिर ऐसा क्यों कहा था Image Source : FILE

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज की दहलीज पर है, लेकिन यह फिल्म अपने एक गाने में केसरिया रंग को लेकर उठे विवाद के कारण काफी चर्चा में हैं। इस विवाद के बीच असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने जब मीडिया से चर्चा में ये कहा था कि 'कौन हैं शाहरुख खान'? इस पर काफी बवाल भी मचा। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सीएम से यह पूछा कि इतने बड़े सुपरस्टार को वे क्यों नहीं जानते? इस पर खुद असम के मुख्यमंत्री ने खुलासा किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए ये बताया कि उन्होंने क्यों ऐसा कहा था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि 'मैं अपने समय के फिल्मी सितारों को जानता हूं। मैं शाहरुख को नहीं जानता था। उन्होंने एक संदेश भेजकर अपना परिचय दिया और कहा कि मैं आप से बात करना चाहता हूं। हमने रात के 2 बजे बात की और मैंने उनसे कहा कि असम में कोई गड़बड़ी (फिल्म पठान को लेकर) नहीं होगी।' इस तरह सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने यह कहा कि वे अपने समय के कलाकारों यानी अभिनेता अभिनेत्रियों के नाम जानते हैं, इसलिए वे शाहरुख खान को नहीं जानते।

ट्वीट करके बताई थी शाहरुख खान से चर्चा की बात

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने एक ट्वीट कर बताया था कि 'मझे शनिवार-रविवार रात 2 बजे शाहरुख खान ने फोन किया था। वे गुवाहाटी के नरेंगी हॉल में होने वाली पठान की स्क्रीनिंग को लेकर परेशान थे। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कोई विवाद न हो।' 

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि 'शाहरुख खान कौन है'? मैं उनके बारे में और उनकी फिल्मों के बारे में नहीं जानता। मीडियाकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन को लेकर सवाल किया था। इसमें शहर के एक सिनेमाघर में शुक्रवार को हंगामा किया गया था। इस सिनेमा हॉल में 'पठान' फिल्म को दिखाया जाना है।

इस फिल्म के पोस्टर को प्रदर्शन के दौरान फाड़कर जला दिया गया। तब असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि 'इस घटना के बारे में शाहरुख खान ने मुझसे बात नहीं की है, हालांकि बॉलीवुड के लोग मुझसे बात यदि इस बारे में करते हैं, तो मैं इस मामले को देखूंगा। यदि कानून व्यवस्था का उल्लंघन हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शाहरुख खान ने देर रात को सीएम हिमंत को फोन लगाया था। गौरतलब है कि इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के एक गाने 'बेशर्म रंग' में ​दीपिका पादुकोण को केसरिया बिकनी में दिखाया गया। इस कारण फिल्म को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत