1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता में हुक्का बार पर पूरी तरह से बैन, ये बड़ी वजह आई सामने

कोलकाता में हुक्का बार पर पूरी तरह से बैन, ये बड़ी वजह आई सामने

 Published : Dec 03, 2022 07:53 am IST,  Updated : Dec 03, 2022 07:53 am IST

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की राजधानी में हुक्का बार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 हुक्का पर प्रतिबंध लगाया गया है। - India TV Hindi
हुक्का पर प्रतिबंध लगाया गया है। Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता में हुक्का बार प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। कोलकाता नगर निगम ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस कदम को उठाने की बात कही है। शुक्रवार से ही सभी हुक्का बारों को पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि हुक्का बार चलाने वाले रेस्तरां के लाइसेंस को रद्द किए जाएंगे। आगे जानकारी देते हुए बताया कि हमने हुक्का बार बंद करने का अनुरोध करने का फैसला लिया है। इस पर सभी रेस्तरा बंद रहेंगे। 

इसलिए लिया गया फैसला 

वहीं आधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि है कि इनमें से कुछ बार का इस्तेमाल मादक पदार्थों के कारोबार के लिए किया जा रहा था। यह जानकारी महापौर फिरहाद हाकिम ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि चोरी-छिपे हुक्का बेचते पाए जाने पर बार का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। हाकिम ने कहा, “हुक्का बार में अवैध रूप से मादक पदार्थों के उपयोग के आरोप लगे हैं। युवा पीढ़ी को नशे की लत लग रही है। इसलिए सभी हुक्का बार को बंद करने का आदेश दिया गया है। 

इन राज्यों बैन है हुक्का बार 
दरअसल, आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में हुक्का का प्रचलन तेजी से बड़े शहरों में विकसित हुआ है। इसके चपेट में खासतौर पर युवां पिढ़ी के बच्चे आ रहे हैं। इसी कारण से झारखंड और उत्तर प्रदेश में हुक्का बारों के संचालन पर पूरी तरह से बैन है। खासतौर पर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में इसका अवैध रोजगार काफी बढ़ा है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत