1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने दे दी दस्तक, कोहरे का सितम शुरू, जानिए मौसम का हाल

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने दे दी दस्तक, कोहरे का सितम शुरू, जानिए मौसम का हाल

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 20, 2022 07:24 am IST,  Updated : Dec 20, 2022 07:24 am IST

कोहरे की शुरुआत होते ही पुलिस ने हाइवे पर चलने वाले वाहनों के लिए चेतवानी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि वाहन चालक नियंत्रित गति में ही गाड़ी चलाएं। ओसके साथ ही वे फॉग लाइट का भी इस्तेमाल करें, जिससे हादसों से बचा जा सके।

कोहरे का सितम शुरू- India TV Hindi
कोहरे का सितम शुरू Image Source : FILE

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में अचानक गिरावट दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में हलकी सर्द हवाएं भी चल रही हैं। जिससे ठंड ने समूचे उत्तर भारत को अपनी जद में ले लिया है। इसके साथ ही पूरा उत्तर भारत कोहरे की चादर में लिपट गया है। सड़कों पर दृश्यता न के बराबर हो गई है। जिससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में भी दिक्कत आ रही है। 

अभी और भी बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन

मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी और कोहरा और भी घना होगा। इसके साथ ही शीतलहर और तेज चलेगी। जिससे हाड कंपाने वाली ठंड का सितम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही साथ ही ठिठुरन भी बढ़ेगी। दिल्ली में 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो 20 दिसबंर यानी मंगलवार को इसमें और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

पुलिस ने भी जारी की चेतावनी

कोहरे की शुरुआत होते ही पुलिस ने हाइवे पर चलने वाले वाहनों के लिए चेतवानी जारी की है। पुलिस विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए गति पर नियंत्रण, अगले वाहन से उचित दूरी और लो-बीम पर लाइट जला कर वाहन चलाने के लिए कहा है। अक्सर देखने में आता है कि कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाती है और हादसे बढ़ जाते हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत