1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल में मौसम ने ली करवट: मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, पारा शून्य से नीचे लुढ़का

हिमाचल में मौसम ने ली करवट: मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, पारा शून्य से नीचे लुढ़का

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2021 08:05 am IST,  Updated : Dec 18, 2021 08:05 am IST

मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है जिससे सैलानियों के चेहरे पर रौनक आ गई है। मनाली में बर्फ़, बारिश की बूदों की तरह बरस रही है जिसका पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। सर्द हवाओं के रुख से ठिठुरन भी बढ़ गई है।

मनाली में सीजन की पहली...- India TV Hindi
मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी Image Source : PTI

Highlights

  • हिमाचल के कई हिस्सों में पारा शून्य से नीचे
  • बर्फ़ की सफेद चादर में लिपटा मनाली का मॉल रोड
  • हिमाचल में बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पारा लुढ़क गया है। क्रिसमस और नए साल से पहले मौसम ने करवट ली और राज्य के कई हिस्सों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया जिससे मौसम में तेजी से गिरावट आई है। सर्द हवाओं के रुख से ठिठुरन बढ़ गई है। मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है जिससे सैलानियों के चेहरे पर रौनक आ गई है। मनाली में बर्फ़, बारिश की बूदों की तरह बरस रही है जिसका पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मनाली के माल रोड पहुंचे सैलानी बर्फबारी को जमकर एंजॉय कर रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। पूरा माल रोड बर्फ की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है।

himachal snowfall
Image Source : PTIहिमाचल के मनाली में सीज़न की पहली बर्फ़बारी

लाहौल स्पीति में भी बर्फबारी हुई है जिससे पारा शून्य से नीचे चला गया है। इसके अलावा हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, शिमला, किन्नौर, डलहौजी, केलांग, कुफरी और सोलन में भी हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर हुई इस बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर जैसे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।

शीतलहर की चपेट में आएगा उत्तर भारत

शिमला और मनाली के अलावा संजौली, नारकंडा, कुफरी, डलहौजी, डायनकुंड, कोठी और रोहतांग में भी बर्फ पड़ी है। पहाड़ों में आज हुई इस बर्फबारी का असर अब आने वाले दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में देखने को मिलेगा। इन राज्यों में पिछले 2-3 दिन से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों के अंदर अब पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में होगा। साथ ही घना कोहरा भी दस्तक देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत