1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम के मांगे हुए 50 दिन खत्म हो रहे हैं, अब क्या करना चाहिए: उद्धव

पीएम के मांगे हुए 50 दिन खत्म हो रहे हैं, अब क्या करना चाहिए: उद्धव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 27, 2016 11:53 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 11:53 pm IST

मुंबई: नोटबंदी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ हमले जारी रखते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज सवाल किया कि प्रधानमंत्री की ओर से मांगी गई 50 दिन की अवधि अब खत्म

50 days are ending what should we do now asks uddhav...- India TV Hindi
50 days are ending what should we do now asks uddhav thackeray

मुंबई: नोटबंदी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ हमले जारी रखते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज सवाल किया कि प्रधानमंत्री की ओर से मांगी गई 50 दिन की अवधि अब खत्म हो रही है, ऐसे में उन्हें अब क्या करना चाहिए। उत्तर महाराष्ट्र के धुले में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने सवाल किया, नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मुझे 50 दिन का वक्त दीजिए ताकि नोटबंदी के बाद हालात सामान्य हो सकें, या फिर मुझे कोड़े मारिए। 30 दिसंबर को 50 दिन पूरे हो रहे हैं, हमें 31 दिसंबर को क्या करना चाहिए ?

उन्होंने भरोसा जताया कि बृहन्न मुंबई नगर निगम में शिवसेना सत्ता में बरकरार रहेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में शिवसेना अधिकतम नगर निगम पर जीत दर्ज करेगी और अधिकतम मेयर चुनाव जीतेंगे।

मुंबई तट के पास शिवाजी स्मारक के भूमि-पूजन समारोह में प्रधानमंत्री के भाषण का हवाला देते हुए उद्धव ने कहा, प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के कुछ देर बाद मैंने महसूस किया कि क्या इसका (लगातार भाषण देने का) कोई अंत है? इस बीच, महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के एक वरिष्ठ मंत्री ने नाम का खुलासा ना करने की शर्त पर कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर बृहन्न मुंबई नगर निगम का अहम चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत