1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान की तीनों सीटों पर उपचुनाव में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान

राजस्थान की तीनों सीटों पर उपचुनाव में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2018 08:05 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 08:05 pm IST

कुछ मतदान केन्द्रों पर कुछ समय के लिए ईवीएम में तकनीकी खामी आई जिसे समय रहते दुरस्त कर देने से मतदान प्रभावित नहीं हुआ....

voting- India TV Hindi
voting

जयपुर: राजस्थान की अजमेर, अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज 63 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार लोकसभा सीट अलवर 63 प्रतिशत, अजमेर पर 64 प्रतिशत और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर 62 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी भी स्थान से अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार कुछ मतदान केन्द्रों पर कुछ समय के लिए ईवीएम में तकनीकी खामी आई जिसे समय रहते दुरस्त कर देने से मतदान प्रभावित नहीं हुआ। शुरूआती एक घंटे में मतदान धीमा रहा, लेकिन उसके बाद मतदान में तेजी आ गयी। मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। प्रवक्ता के अनुसार मतगणना एक फरवरी को होगी।

अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा के जवंसत सिंह यादव, कांग्रेस के डा. करण सिंह यादव, अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रघु शर्मा और भाजपा के राम स्वरूप लाम्बा के बीच मुख्य मुकाबला है। वहीं मांडलगढ़ में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा का कांग्रेस के विवेक धाकड के बीच मुकाबला है।

गौरतलब है कि यह उपचुनाव भाजपा सांसद प्रो सांवर लाल जाट (अजमेर), सांसद चांदनाथ योगी (अलवर) और विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत