नई दिल्ली: मीडिया के खिलाफ मानहानि मामले में जो विवादस्पद सर्कुलर था उसे आम आदमी पार्टी सरकार ने वापस ले लिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी द्वारा यह खबर दी गई है। सर्कुलर के मुताबिक उन मीडिया संगठनों के खिलाफ मानहानि मामला दायर किया जाएगा जिससे सरकार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या अन्य मंत्रियों की छवि को हानि पहुंचाएगा।
सर्कुलर वापस लेने का फैसला करीब दो महीने बाद आया है। छह मई को सरकार में सर्कुर जारी कर अपने सभी अधिकारियों से कहा था कि अगर उनकी नजर में कोई ऐसी सूचना आती है जिससे मुख्यमंत्री या सरकार की छवि खराब होती है तो तुरंत प्रमुख सचिव (गृह) से शिकायत करें।
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी सर्कुलर वापस लेने की मांग की थी। गिल्ड ने विवादस्पद सर्कुलर की आलोचना की थी। गिल्ड ने कहा कि यह मीडिया आलोचना को रोकने का प्रयास है।सुप्रीम कोर्ट ने 14 मई को छह मई के सर्कुलर पर स्टे लगाया था।