1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी पर AAP का पलटवार, जांच से भाग रहे हैं जेटली

बीजेपी पर AAP का पलटवार, जांच से भाग रहे हैं जेटली

 Written By: IANS
 Published : Dec 27, 2015 11:17 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 11:17 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सवाल किया कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यदि कुछ गलत नहीं किया है, तो वह जांच से क्यों डरे हुए हैं। केजरीवाल ने कहा

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सवाल किया कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यदि कुछ गलत नहीं किया है, तो वह जांच से क्यों डरे हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अंतर यह है कि आप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि भाजपा ने भ्रष्टाचार का बचाव किया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "जेटली जी जांच से डर क्यों रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "भाजपा और आप में यही अंतर है। आप विश्वसनीय सबूत पर कठोर और त्वरित कार्रवाई करती है। भाजपा भ्रष्टाचार का बचाव करती है और जांच से भागती है।"

केजरीवाल भाजपा के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) पर दिल्ली सरकार की रपट में जेटली का कहीं नाम नहीं है। दिल्ली सरकार ने इसके पहले डीडीसीए में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एक आयोग गठित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।