1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आप नेता आशुतोष राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश

आप नेता आशुतोष राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश

 Written By: IANS
 Published : Sep 08, 2016 02:49 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 02:49 pm IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष एक लेख के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से समन मिलने के बाद गुरुवार को इसके समक्ष पेश हुए।

Ashutosh- India TV Hindi
Ashutosh

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष एक लेख के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से समन मिलने के बाद गुरुवार को इसके समक्ष पेश हुए। आयोग ने दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के बचाव में लिखे गए इस लेख को महिलाओं का 'अपमान' मानते हुए पांच सितम्बर को आशुतोष को समन भेजा था।

आयोग के कार्यालय से बाहर निकलने के बाद आशुतोष ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां इसलिए पेश हुआ, क्योंकि मुझे अपने देश के संविधान और इसके द्वारा स्थापित संस्थानों पर पूरा भरोसा है।"

आशुतोष ने कहा, "मैंने उन्हें कहा कि आपका पत्र (समन) मेरे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। इस संविधान ने मुझे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दिया है।"

संदीप कुमार को पिछले माह सेक्स वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल से निकाल दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत