नई दिल्ली: अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में घमासान जारी है। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान और पार्टी से निकाले किए गए एमपी धर्मवीर गांधी की बातचीत का एक ऑडियो टेप सामने आया। इस ऑडियो टेप में भगवंत मान पार्टी आलाकमान से नाराज लग रहे हैं। इस टेप में भगवंत मान को पंजाब में पार्टी की हालत और टॉप लीडरशिप पर सवाल खड़े करते सुना जा सकते हैं। चार मिनट के इस ऑडियो टेप में भगवंत मान ने पंजाब में पार्टी के अंदर जारी गतिरोध पर खुलकर बात की और यहां तक कहा कि जिन लोगों ने उन्हें हराने की कोशिश की उनकी जीत पर दुख जताया उन्हें ही पार्टी ने उनके ऊपर थोप दिया।
ऑडियो टेप में भगवंत मान पंजाब में जीत का श्रेय अपने साथियों को देते सुनाई दे रहे हैं। ना की पार्टी के बड़े नेताओं को बातों को सुनकर लग रहा है कि ये ऑडियो टेप दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी जीत के ठीक बाद का है। ऑडियो टेप सामने आने के बाद भगवंत मान अपनी सफाई देने आम आदमी पार्टी ऑफिस पहुंचे। भगवंत मान ने कहा कि ये घटिया राजनीति की वजह से हो रहा है। उन्होंने तो अरविंद केजरीवाल का नाम लिया ही नहीं। भगवंत मान ने ऑडियो टेप के पब्लिक होने के लिए इशारों इशारों में धर्मवीर गांधी को जिम्मेदार ठहरा दिया।
ऑडियो टेप का वीडियो देखे-