1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली: MCD चुनाव से पहले AAP को झटका, बवाना से विधायक वेद प्रकाश बीजेपी में शामिल

दिल्ली: MCD चुनाव से पहले AAP को झटका, बवाना से विधायक वेद प्रकाश बीजेपी में शामिल

 Written By: IANS
 Published : Mar 27, 2017 03:40 pm IST,  Updated : Mar 27, 2017 04:03 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक वेद प्रकाश भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। बवाना से आप विधायक वेद प्रकाश

aap mla- India TV Hindi
aap mla

नई दिल्ली: दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक वेद प्रकाश भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। बवाना से आप विधायक वेद प्रकाश सोमवार को भाजपा में शामिल हुए। यहां नगर निगम चुनाव 23 अप्रैल को होने वाले हैं। इसे आप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि आप में लोकतंत्र नहीं रह गया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 में विधानसभा चुनाव जीतने से पहले जो वादे किए थे, उन्हें पूरे नहीं कर रहे।

ये भी पढ़ें

प्रकाश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

उत्तर, पूर्व व दक्षिण दिल्ली नगर निगमों के 272 वार्डो के लिए वोट 23 अप्रैल को डाले जाएंगे, जिसके परिणाम 25 अप्रैल को घोषित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत