1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आप विधायक जरनैल सिंह एमसीडी के कर्मचारियों से मारपीट के बाद फरार

आप विधायक जरनैल सिंह एमसीडी के कर्मचारियों से मारपीट के बाद फरार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 05, 2015 01:44 pm IST,  Updated : May 05, 2015 05:03 pm IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को फरार घोषित कर दिया गया है। उनपर एमसीडी इंजीनियर से मारपीट और बदतमीजी करने का आरोप है। दरअसल, तिलक नगर के कृष्णा पार्क कॉलोनी के

आप विधायक जरनैल सिंह...- India TV Hindi
आप विधायक जरनैल सिंह फरार घोषित!

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को फरार घोषित कर दिया गया है। उनपर एमसीडी इंजीनियर से मारपीट और बदतमीजी करने का आरोप है।

दरअसल, तिलक नगर के कृष्णा पार्क कॉलोनी के पश्चिमी जोन में जूनियर इंजीनियर अपनी टीम के साथ यहां एक प्लॉट पर हो रहे अवैध निर्माण को ढहाने पहुंचे थे। नगर निगम का हथौड़ा जैसे ही निर्माणाधीन भवन की छत पर पड़ा तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने लोकल विधायक जरनैल सिंह को भी बुला लिया। जब एमसीडी ने कार्रवाई के पेपर विधायक को दिखाए तो जरनैल सिंह ने पेपर फाड़ दिए।  

इंजीनियर का आरोप है कि विधायक जरनैल सिंह ने उनके साथ मारपीट भी की।

मामले पर बीजेपी और कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि अगर जरनैल सिंह निर्दोष हैं तो वो पुलिस से भाग क्‍यों रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।

AAP