1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आम आदमी पार्टी विधायक पंकज पुष्कर के साथ मारपीट, शिकायत दर्ज

आम आदमी पार्टी विधायक पंकज पुष्कर के साथ मारपीट, शिकायत दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 11:46 pm IST

दिल्ली के तिमारपुर से आम आदमी पार्टी विधायक पंकज पुष्कर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि मंत्री इमरान हुसैन के साथ तिमारपुर इलाके में राशन की दुकानों का निरीक्षण के लिए गए थे।

AAP MLA Pankaj Pushkar- India TV Hindi
AAP MLA Pankaj Pushkar

नई दिल्ली: दिल्ली के तिमारपुर से आम आदमी पार्टी विधायक पंकज पुष्कर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि मंत्री इमरान हुसैन के साथ तिमारपुर इलाके में राशन की दुकानों का निरीक्षण के लिए गए थे। वहां जांच में अनियमितता मिली, इसी को लेकर राशन की दुकान चलाने वालों और उनके परिवार वालों ने मारपीट की। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग और एक महिला पंकज पुष्कर के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। विधायक ने इस संबंध में तिमारपुर थाने में शिकायत की है।

विधायक की तरफ से इस घटना पर बयान में कहा कि सुबह करीब 11.30 बजे तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र की राशन की दो दुकानों पर फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर इमरान हुसैन का विभागीय जांच का दौरा था। तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में राशन माफिया के आतंक की पुरानी शिकायतें रही हैं। जांच में खुलेआम अनियमितताएं पाए जाने पर राशन विक्रेता और उसके परिवार वालों द्वारा खुलेआम सभी अधिकारियों और रिकॉर्डिंग के सामने खुलेआम विधायक पंकज पुष्कर और विधायक कार्यालय इंचार्ज देवेश कुमार के ऊपर जबरदस्त हमला हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत