नई दिल्ली: कुमार विश्वास को लेकर आम आदमी पार्टी में शुरू हुआ विवाद आखिरकार आज खत्म हो गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर चल रही आप की पीएसी की बैठक खत्म हो गई है। केजरीवाल आखिर विश्वास को मनाने में कामयाब हो गए। कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। (जब टिफिन लेकर कैबिनेट की बैठक में पहुंचे सभी मंत्री तो मुख्यमंत्री ने....)
बैठक के बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए विश्वास ने कहा कि यह कोई वर्चस्व की लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा पार्टी संयोजक बनने का कोई इरादा नहीं, मेरी कुछ चिंताएं और असहमतियां थीं। जब भी ऐसी स्थिति आती है, तो हमेशा विचार-विमर्श किया जाता रहना चाहिए।
लगभग तीन घंटे चली पीएसी की बैठक में कई मुद्दो पर बातचीत हुई। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास ने मीडिया के सामने आकर जानकारी दी। मनीष सिसोदिया ने अमानतुल्लाह खान को पार्टी से निलंबित किए जाने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा, 'कई फैसले हुए हैं, पर दो सबसे अहम फैसले ये हैं कि अमानतुल्लाह खान को पार्टी की सदस्यता से निलंबित करने का फैसला हुआ है। साथ ही एक कमिटी का गठन किया गया है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। अमानतुल्लाह का पक्ष भी सुना जाएगा।।।तब तक वह निलंबित रहेंगे। दूसरा फैसला यह है कि कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। वह पार्टी के संगठन को वहां मजबूत बनाने का काम करेंगे।
क्या है अमानतुल्ला का कहना?
अमानतुल्ला ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं की बात करते हैं, लेकिन जब बस्सी दिल्ली के कमिश्नर थे और हमारे इतने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा था, तब विश्वास अपनी जन्मदिन पार्टी में उनको बुलाकर कंधे से कंधा जोड़कर फोटो खिंचवा रहे थे। तब इन्हें कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं आया।
तय समय से देरी से शुरू हुई पीएसी की मीटिंग के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि अमानतुल्ला ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा स्वीकार हो गया है। कुमार विश्वास नहीं आए। वो भी इटरव्यू दे रहे हैं, वीडियो जारी कर रहे हैं। अरविंद जी इससे बहुत आहत हैं। तीन साल दिल्ली में अभी सरकार है। हमें सीसीटीवी पर काम करना है, वाईफाई पर काम करना है, स्कूलों पर करना है, हेल्थ पर काम करना है। कोई बयानबाजी न करें। कोई शिकायत है तो अरविंद जी से सीधे बात करें।
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले