1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के 22 मंत्रियों के अलावा JDS के भी सभी मंत्रियों ने दिया त्यागपत्र, मुख्यमंत्री को भेजा इस्तीफा

कांग्रेस के 22 मंत्रियों के अलावा JDS के भी सभी मंत्रियों ने दिया त्यागपत्र, मुख्यमंत्री को भेजा इस्तीफा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2019 04:05 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 04:05 pm IST

Karnataka Crisis: कर्नाटक में पहले कांग्रेस के कोटे वाले 22 मंत्रियों ने त्यागपत्र दिया था और अब JDS के सभी मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपनी इस्तीफा भेज दिया है।

Ministers of JDS quota send their resignation to Chief Minister HD Kumaraswamy- India TV Hindi
After Congress all ministers of JDS quota send their resignation to Chief Minister HD Kumaraswamy in Bengluru Karnataka

बेंगलुरु। कर्नाटक में JDS-कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए दोनो दलों की तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। नए सिरे से मंत्रीमंडल का गठन करने के लिए अब दोनो ही दलों के सभी मंत्रियों ने त्यागपत्र दे दिया है। पहले कांग्रेस के कोटे वाले 22 मंत्रियों ने त्यागपत्र दिया था और अब JDS के सभी मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपनी इस्तीफा भेज दिया है।

इस बीच दोनो दलों के लिए कुछ राहत देने वाली एक और खबर है, कर्नाटक में JDS-कांग्रेस गठबंधन सरकार के जिन 13 विधायकों ने त्यागपत्र दिया था उनमें से एक विधायक सौम्या रेड्डी ने कुछ नरम पड़ने के संकेत दिए हैं। सौम्या रेड्डी मंगलवार को होनो वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक बेंगलुरु में होने जा रही है।

कर्नाटक में JDS-कांग्रेस सरकार के विधायकों के इस्तीफे और निर्दलीय विधायक के समर्थन वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से इस्तीफा मांगा है। भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने कहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए क्योंकि उनकी सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने कहा कि एचडी कुमारस्वामी को त्यागपत्र देकर अगली सरकार के लिए रास्ता छोड़ना चाहिए।

सरकार में शामिल 13 विधायक अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं और अब निर्दलीय विधायक ने भी मंत्रीपद छोड़ सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। ऐसी स्थिति में सरकार चलाने के लिए कम से कम 106 विधायकों का समर्थन चाहिए, लेकिन मौजूदा स्थिति में JDS-कांग्रेस के पास इतने विधायक नजर नहीं आ रहे जबकि विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी के पास 105 विधायक हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत