नई दिल्ली: अन्नाद्रमुक के विरोधी धड़ों के विलय को लेकर बातचीत के बीच तमिलनाडु सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने देर रात बैठक की। बाद में इन मंत्रियों ने विरोधी गुट के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के विलय संबंधी प्रस्ताव का स्वागत किया और इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ने का फैसला किया। यह बैठक बिजली मंत्री के। थंगामणि के आधिकारिक आवास पर हुई। बैठक से बाहर आते हुए वित्त मंत्री डी जयकुमार ने कहा कि दीनाकरन और पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले धड़ों के विलय का रास्ता का साफ करने करने के तौर-तरीकों को लेकर काम चल रहा है।(कश्मीर: देश की सबसे लंबी सुरंग पर उठने लगे सवाल)
पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री यी विजय भास्कर भी शामिल हुए जो आयकर विभाग की जांच के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी इस बैठक में शामिल नहीं हुए। विजय भास्कर का इस बैठक में शामिल होना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी अटकल थी कि कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। उधर, एक टीवी चैनल के मुताबिक तमिलनाडु में पार्टी सेक्रेटरी शशिकला अपना पद छोड़ सकती हैं। शशिकला इस वक्त आय से अधिक संपत्तिके मामले में कर्नाटक जेल में सजा काट रही हैं।
पार्टी के हवाले से मीडिया में यह खबरें चल रही हैं कि शशिकला खेमे में बगावत हो सकती है। खासकर दिनाकरन के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने के बाद। बता दें कि दिनाकरन के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। दिनाकरन पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु की आर।के।नगर असेंबली सीट के उपचुनाव के लिए AIADMK के चुनाव चिन्ह 'दो पत्तियों' को हासिल करने के लिए चुनाव आयोग के एक अधिकारी को रिश्वत देने की पेशकश की है।
बता दें कि जयललिता की मौत के 65वें दिन AIADMK में बगावत हो ही गई थी। दरअसल जयललिता ने अपनी तबीयत खराब होने के बाद पन्नीरसेल्वम को राज्य का सीएम बनाया था। जब जयललिता का निधन हो गया तब शशिकला खेमा सक्रिय हुआ और पन्नीरसेल्वम को इस्तीफा देना पड़ा। इस बीच शशिकला को पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बना दिया गया।
ये भी पढ़ें: सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर छोटी बच्ची से मिले PM मोदी, पूछा- कौन सी घड़ी पहनी हो
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले