1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की दिल्ली इकाई भंग की

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की दिल्ली इकाई भंग की

 Edited By: PTI
 Published : Aug 26, 2019 09:52 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 09:52 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी की दिल्ली इकाई को भंग कर दिया। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने राज्य कार्यकारिणी, जिला और युवा इकाई समेत सपा की उत्तर प्रदेश इकाई को भंग कर दिया था।

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी की दिल्ली इकाई को भंग कर दिया। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने राज्य कार्यकारिणी, जिला और युवा इकाई समेत सपा की उत्तर प्रदेश इकाई को भंग कर दिया था। यह कदम लोकसभा चुनावों में हार के बाद पार्टी को फिर से व्यवस्थित करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्टी के मुख्य महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा, “सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।” दिल्ली विधानसभा में सपा की कोई मौजूदगी नहीं है। उत्तर प्रदेश इकाई को शुक्रवार को भंग किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत