1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश का तंज- 'योगी और भगवानों की भी जाति बता देते तो हम भी अपनी जाति वाले भगवान से कुछ मांगते'

अखिलेश का तंज- 'योगी और भगवानों की भी जाति बता देते तो हम भी अपनी जाति वाले भगवान से कुछ मांगते'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Dec 12, 2018 05:49 pm IST

गौरतलब है कि योगी ने हाल ही में राजस्थान के अलवर के मालाखेड़ा इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित बताया था। इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया था

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: हनुमान को दलित बताने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि अगर और भगवानों की भी जाति बता देते तो हम भी अपनी जाति वाले भगवान से कुछ मांगते। यादव ने पत्रकारों से कहा,‘‘ अभी तो कुछ ही भगवानों की जाति बताई है और भगवानों की जाति बता दें तो अच्छा होगा। हम भी अपनी जाति वाले भगवान से कुछ मांगते।’’

गौरतलब है कि योगी ने हाल ही में राजस्थान के अलवर के मालाखेड़ा इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित बताया था। इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया था और विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि भाजपा जाति आधारित राजनीति कर रही है।

अखिलेश से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ. और राजस्थान के चुनाव परिणामों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये नतीजे उत्साहवर्धक है। भविष्य में गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा, ''इस समय मैं अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगा हूं और यह तैयारी बूथ स्तर तक हो इसके लिए तैयारियां कर रहा हूं। सपा हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है और हमारा उद्देश्य खुशहाल और समृद्धशाली भारत बनाने का है।''

उन्होंने कहा,‘‘विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है, मैं छत्तीसगढ़,राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोगों के जनादेश का स्वागत करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं। हालांकि सपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, हम एक सीट मध्य प्रदेश में जीते है और कुछ जगह पर दूसरे नंबर पर आए है।''

उनसे जब इन चुनावों में नोटा वोटों के बारे में पूछा गया तो अखिलेश ने कहा ''मैं इस बारे में विस्तार से जाना नही चाहता हूं।'' चुनाव में ईवीएम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के लिए सबसे बेहतर तरीका मतपत्र से मतदान होना है। ईवीएम पर भारत के अलावा अमेरिका में भी उंगलियां उठ चुकी है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत