1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश रच रही है उनकी सौतेली मां’

‘अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश रच रही है उनकी सौतेली मां’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 21, 2016 10:02 am IST,  Updated : Oct 21, 2016 10:02 am IST

सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ चल रही सियासी साजिश में उनकी सौतेली मां के शामिल होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

नई दिल्ली: सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ चल रही सियासी साजिश में उनकी सौतेली मां के शामिल होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बारे में अखिलेश यादव के समर्थक और एमएलसी उदयवीर सिंह का आरोप है कि अखिलेश यादव की पार्टी और परिवार में तमाम मुश्किलों के पीछे मुलायम की दूसरी पत्नी यानी अखिलेश की सौतेली मां का हाथ है।

'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, एमएलसी उदयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुलायम के भाई शिवपाल पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शिवपाल, सीएम अखिलेश की सौतेली मां को राजनीतिक मोर्चे पर ला रहे हैं। उदयवीर ने सपा सुप्रीमो को नसीहत देते हुए कहा कि मुलायम को परिवार में अपने बड़े बेटे को लेकर हो रही साजिशों से सतर्क रहना चाहिए।

उदयवीर ने अपनी बात कहने के लिए चार पेज का पत्र मुलायम सिंह यादव को भेजा। पत्र के एक हिस्से में लिखा गया, ‘सीएम के खिलाफ निजी दुश्मनी निकाली जा रही है। जैसे ही लोगों को पता लगा कि आप अखिलेश को सीएम बनता देखना चाहते थे वैसे ही परिवार में साजिश शुरू हो गई। अखिलेश की सौतेली मां पूरे मामले में पीछे रही और शिवपाल आगे आकर अपना राजनीतिक चेहरा चमकाने लगे। ‘

उदयवीर ने आगे कहा, 'एंटी अखिलेश ग्रुप के दबाव में आकर मुलायम ने कई बार सार्वजनिक मंच पर सीएम अखिलेश को फटकार लगाई है। अखिलेश हमेशा एक आज्ञाकारी बेटे बने रहे, कभी रिएक्ट नहीं किया।' उन्होंने दावा किया कि ‘बाहरी लोगों’ ने हमेशा इस परिवार के संकट का फायदा उठाया है। उन्होंने का कि पार्टी को पहले जैसी स्थिति में लाने के लिए सपा सुप्रीमो को निष्कासित नेताओं को दोबारा पार्टी में लाना चाहिए और अखिलेश को फुल पावर देना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत