1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश ने दी मोदी को चुनौती कहा, 'खाएं गंगा मैया की कसम'

अखिलेश ने दी मोदी को चुनौती कहा, 'खाएं गंगा मैया की कसम'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 26, 2017 01:41 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 01:50 pm IST

महाराजगंज: काशी में बिजली नहीं आने के आरोप पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज चुनौती दी कि अगर काशी में 24 घंटे बिजली नहीं आ रही तो मोदी

akhilesh yadav challenge narendra modi to take oath of...- India TV Hindi
akhilesh yadav challenge narendra modi to take oath of ganga river

महाराजगंज: काशी में बिजली नहीं आने के आरोप पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज चुनौती दी कि अगर काशी में 24 घंटे बिजली नहीं आ रही तो मोदी गंगा मैया की कसम खाकर ये बात कहें। अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, हमने जितनी बिजली रमजान पर दी, उससे अधिक दीवाली पर दी और क्रिसमस पर भी दी, जब किसी से सच बुलवाना होता है तो कहते हैं कि खाओ गंगा मैया की कसम। वाराणसी से चुनाव लड़ते समय पीएम ने कहा था कि गंगा मैया ने हमें बुलाया है, (अगर) काशी में 24 घंटे बिजली नहीं आ रही तो पीएम खाएं गंगा मैया की कसम।

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारा सहयोग है। समाजवादी लोग वैसे तो जब साइकिल चलाते हैं तो अपने आप पैडल मारकर साइकिल चला लेते हैं। जब जोश और उत्साह में होते हैं तो हैंडिल छोडकर भी चला लेते हैं। अब तो हैंडल पर कांग्रेस पार्टी का भी हाथ लग गया है तो बताओ साइकिल की रफ्तार कितनी होगी? उन्होंने कहा, घबराये हुए लोग कहते हैं कि ये दो कुनबों का गठबंधन है। एक लखनउ वाला और एक दिल्ली वाला। ये कुनबों का नहीं बल्कि दो युवाओं का गठबंधन है जो उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में बदलाव लाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत