1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM अखिलेश ने कहा, ‘जो अमर सिंह के साथ है, वह हमारे साथ नहीं रहेगा’

CM अखिलेश ने कहा, ‘जो अमर सिंह के साथ है, वह हमारे साथ नहीं रहेगा’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2016 02:30 pm IST,  Updated : Oct 23, 2016 02:51 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने वफादार नेताओं के साथ हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने चाचा और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया।

Akhilesh Yadav | PTI File Photo- India TV Hindi
Akhilesh Yadav | PTI File Photo

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में मचा घमासान अब अपने चरम पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने वफादार नेताओं के साथ हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने चाचा और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। उनके साथ तीन अन्य मंत्रियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

अमर सिंह के करीबियों को अखिलेश की कैबिनेट में जगह नहीं

इस मीटिंग में शामिल रहे मैनपुरी के विधायक राजू यादव ने बताया कि शिवपाल के अलावा नारद राय, शादाब फातिमा और ओम प्रकाश सिंह को भी बाहर कर दिया गया है। यही नहीं, अखिलेश ने जया प्रदा को भी फिल्म विकास परिषद से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। राजू यादव के मुताबिक, सीएम अखिलेश ने मीटिंग में कहा कि जो भी अमर सिंह का करीबी है वह मेरी कैबिनेट में नहीं रहेगा।

Amar Singh | PTI File Photo
Amar Singh | PTI File Photo

आपको बता दें कि नारद राय और ओम प्रकाश सिंह का पूर्वांचल के इलाके में अच्छा प्रभाव है। नारद राय बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से तो ओम प्रकाश सिंह गाजीपुर के जमनियां से विधायक हैं। शादाब फातिमा का ताल्लुक भी गाजीपुर से ही है और वह जिले की जहूराबाद विधानसभा से विधायक हैं।

Akhilesh Yadav and Mulayam Singh Yadav | AP File Photo
Akhilesh Yadav and Mulayam Singh Yadav | AP File Photo

अखिलेश ने कहा, मैं ही नेताजी का उत्तराधिकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में अखिलेश ने कहा कि पार्टी में विवाद पैदा करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अमर सिंह हमारा घर तोड़ना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि अमर सिंह के साथी हमारे साथ नहीं रह सकते। मैं ही नेताजी का उत्तराधिकारी हूं। पार्टी नेताजी की है वही फैसला करें।

मैं जानता था अमर की वजह से पार्टी का नुकसान होगा: आजम
समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान भी इस पूरे घटनाक्रम पर अखिलेश के साथ और अमर सिंह के विरोध में आए। उन्होंने कहा कि पार्टी में विवाद से बड़े नेता दुखी हैं और पार्टी को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि मैं जानता था कि अमर सिंह के आने से पार्टी को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने कभी भी पार्टी को तोड़ने की बात नहीं कही है। आजम ने कहा कि मंत्रियों को रखना-हटाना सीएम का विशेषाधिकार है।

अगले पेज पर जानें, सीएम अखिलेश की बैठक में न जाने की क्या वजह बताई शिवपाल यादव ने...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत