1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM अखिलेश ने कहा, ‘जो अमर सिंह के साथ है, वह हमारे साथ नहीं रहेगा’

CM अखिलेश ने कहा, ‘जो अमर सिंह के साथ है, वह हमारे साथ नहीं रहेगा’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2016 02:30 pm IST,  Updated : Oct 23, 2016 02:51 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने वफादार नेताओं के साथ हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने चाचा और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया।

Shivpal Yadav | PTI File Photo
Shivpal Yadav | PTI File Photo

CM की बैठक के लिए शिवपाल को नहीं मिला था न्योता
अपने भतीजे अखिलेश यादव से कड़वाहट को लगातार नकार रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव सीएम की बैठक में नहीं गए। शिवपाल यादव को इसी मीटिंग में कैबिनेट से बाहर किया गया। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में न जाने की वजह पूछे जाने पर शिवपाल ने कहा था कि उन्हें न्योता नहीं मिला इसलिए वह मीटिंग में नहीं गए। गौरतलब है कि शनिवार को शिवपाल की मीटिंग में अखिलेश भी नहीं गए थे।

रामगोपाल ने दिया अखिलेश का साथ
रविवार की सुबह रामगोपाल यादव की एक चिट्ठी सामने आई थी, जसमें उन्होंने सीएम अखिलेश यादव का समर्थन किया था। इस चिट्ठी में विरोधियों पर निशाना साधते हुए रामगोपाल ने कहा था कि अखिलेश का विरोध करने वाले विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे। इस चिट्ठी को लेकर भी मुलायम खेमे में काफी नाराजगी है। 

पढ़ें: रामगोपाल यादव ने अखिलेश के समर्थन में लिखा एक और पत्र

Ragopal's Letter
Ragopal's Letter

मुलायम की मीटिंग पर सबकी नजर
लखनऊ के सियासी गलियारों में यह खबर चल रही है कि अखिलेश यादव नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी का गठन जल्दबाजी में होने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि अभी भी दोनों पक्षों को लग रहा है कि अभी भी सुलह हो सकती है। अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाली समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बैठक की तरफ लगी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत