1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs MI: टिम डेविड के छक्के से घायल हुआ फैन, मुंह पर लगी गेंद

DC vs MI: टिम डेविड के छक्के से घायल हुआ फैन, मुंह पर लगी गेंद

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 27, 2024 07:54 pm IST,  Updated : Apr 27, 2024 08:08 pm IST

मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान टिम डेविड के एक छक्के ने स्टैंड में बैठे एक फैन को चोटिल कर दिया।

Mumbai Indians- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस Image Source : SCREENGRAB (JIO CINEMA)

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 258 रनों का मुश्किल सा टारगेट दिया। मैच की दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था उन्हें बस तेजी से रन बनाने थे और उन्होंने ऐसा ही किया, लेकिन इस दौरान मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड ने एक झन्नाटेदार शॉट खेला जिसके बाद गेंद सीधे स्टैंड में जा गिरी। इसी बीच उनके इस शॉट ने स्टैंड में बैठे एक फैन को घायल कर दिया।

फैन को लगी चोट

टिम डेविड ने जैसे ही शॉट खेला, वैसे ही गेंद को स्टेंड में बैठे फैंस कैच करना चाह रहे थे, लेकिन इसी भाग-दौड़ में गेंद एक फैन के चेहरे पर जाकर लग गई। जिसके बाद उस फैन को तुरंत मेडिकल रूम की ओर ले जाया गया। कई बार क्रिकेट के मैदान पर ऐसा देखने को मिल जाता है। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। फैन की हालत को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दिया गया है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कैसा रहा मैच का हाल

दिल्ली कैपटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला खेला गया। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। टीम के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 84 रनों और ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 रनों की पारियां खेली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मुकाबले को 10 रनों से जीत लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें

मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई, फिर अचानक अंपायर से क्यों भिड़ गए हार्दिक पांड्या

CSK vs SRH Dream 11 Prediction: इस खिलाड़ी को बनाएं अपना कप्तान, बन सकते हैं विनर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल