1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रामगोपाल यादव ने अखिलेश के समर्थन में लिखा एक और पत्र

रामगोपाल यादव ने अखिलेश के समर्थन में लिखा एक और पत्र

 Written By: IANS
 Published : Oct 23, 2016 12:55 pm IST,  Updated : Oct 23, 2016 12:55 pm IST

रामगोपाल यादव ने रविवार को एक और पत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का भविष्य बताया है।

ramgopal yadav writes another letter in support of akhilesh...- India TV Hindi
ramgopal yadav writes another letter in support of akhilesh yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP) में जारी राजनीतिक घमासान के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता व महासचिव रामगोपाल यादव ने रविवार को एक और पत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का भविष्य बताया है। इस बीच, ताजा घटनाक्रम में अखिलेश ने वरिष्ठ मंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

रामगोपाल ने 'प्यारे साथियों' नाम से संबोधित पत्र में कहा है कि अखिलेश के साथ के लोगों ने पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया और बड़े बलिदान दिए, जबकि दूसरी ओर ऐसे लोग हैं, जिन्होंने 'करोड़ों कमाए और सत्ता का दुरुपयोग' किया।

राम गोपाल ने कहा कि उनकी मानसिकता सकारात्मक, जबकि दूसरों की नकारात्मक है। उन्होंने हालांकि पत्र में अखिलेश का सीधे तौर पर पक्ष लिया है, लेकिन किसी अन्य का नाम नहीं लिया है।

यह पत्र रविवार सुबह लगभग 6.30 बजे जारी किया गया। माना जा रहा है कि उन्होंने यह पत्र मुंबई से लिखा है। यह पत्र अखिलेश द्वारा अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी विधायकों की बैठक बुलाए जाने से कुछ घंटों पहले सामने आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत