1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश यादव का चुनावी रथ तैयार, विकास आगे...कलह पीछे?

अखिलेश यादव का चुनावी रथ तैयार, विकास आगे...कलह पीछे?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2016 08:28 pm IST,  Updated : Nov 01, 2016 08:29 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तमाम पारिवारिक कलह को पीछे छोड़कर बस यात्रा के लिए तैयार है। उनकी बस लखनऊ पहुंच चुकी है और उस बस में मुलायम की भी तस्वीर लगी है

samajwadi rath yatra- India TV Hindi
samajwadi rath yatra

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तमाम पारिवारिक कलह को पीछे छोड़कर बस यात्रा के लिए तैयार है। उनकी बस लखनऊ पहुंच चुकी है और उस बस में मुलायम की भी तस्वीर लगी है लेकिन चुनाव में चेहरा अखिलेश यादव ही होंगे ये भी साफ़ है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कैसी है अखिलेश की बस ?

समाजवादी बस लाल रंग से पूरी तरह रंगी हुई है। 3 नवंबर से यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसी बस से चुनावी अभियान का आगाज़ करेंगे। इस बस पर परिवार के ताज़ा कलह की कोई झलक नहीं है क्योंकि बाईं और पीछे की तरफ़ पिता मुलायम सिंह यादव की फोटो है तो एक तरफ पुत्र अखिलेश यादव की साइड में जेपी, लोहिया के साथ-साथ जनेश्वर मिश्र की भी फोटो है। सामने की तरफ़ समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल है।

देखिए तस्वीरें-

अखिलेश का विकास आगे...कलह पीछे?

जिस विकास के दम पर अखिलेश चुनाव में उतरने वाले हैं पूरी बस में उसका जिक्र है। वो लखनऊ से आगरा तक एक्सप्रेस वे हो या फिर लखनऊ मेट्रो, किसानों के लिए किए गए काम से छात्रों को दिए गए लैपटॉप तक का बखान है। इस 10 टायरों वाली बुलेट प्रूफ बस से अखिलेश चुनावी यात्रा करेंगे और उनका इरादा यूपी के गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियां गिनाना।

पिछले चुनाव यानी 2012 के चुनाव से पहले अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की 10000 किलोमीटर की यात्रा की थी और इस बार भी अखिलेश का यही इरादा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत