1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अलका लांबा ने DCW में भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

अलका लांबा ने DCW में भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2015 11:36 am IST,  Updated : Aug 11, 2015 11:38 am IST

नई दिल्ली: आप की विधायक अलका लांबा ने अपने ऊपर किए गए अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) में भाजपा विधायक ओपी शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत

अलका लांबा ने DCW में...- India TV Hindi
अलका लांबा ने DCW में भाजपा विधायक के खिलाफ की शिकायत

नई दिल्ली: आप की विधायक अलका लांबा ने अपने ऊपर किए गए अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) में भाजपा विधायक ओपी शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि शर्मा ने हाल में कथित रूप से दिल्ली विधानसभा के सत्रों समेत कई बार उनके खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल किया है।

आप विधायक ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में एक दिन के विशेष सत्र के दौरान उन्होंने मेरे लिए कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और विधानसभा अध्यक्ष ने उसे सदन की कार्यवाही से निकाल दिया। साथ ही 7 अगस्त को एक सम्मेलन के दौरान उन्होंने मुझे धमकी देते हुए कहा कि मैं बहुत सक्रिय हूं और मुझे सतर्क रहना चाहिए। अलका लांबा ने कहा, 9 अगस्त की सुबह मेरे पर हुई पत्थरबाजी की घटना के पीछे ओपी शर्मा थे, जिसमें मैं घायल हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।