1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP कार्यकारिणी की बैठक का आखिरी दिन आज, पास होगा राजनैतिक प्रस्ताव

BJP कार्यकारिणी की बैठक का आखिरी दिन आज, पास होगा राजनैतिक प्रस्ताव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 07:43 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 11:12 am IST

इलाहाबाद: इलाहाबाद में चल रही बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज पार्टी की तरफ से कई राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। बैठक के दूसरे दिन भी

bjp meeting- India TV Hindi
bjp meeting

इलाहाबाद: इलाहाबाद में चल रही बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज पार्टी की तरफ से कई राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। बैठक के दूसरे दिन भी चर्चा अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा की रणनीति पर ही फोकस रहने की उम्मीद है। बैठक के बाद इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में होने वाली प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर आयोजित की गई है जिसमें यूपी के विपक्षी दल पीएम के पीएम के निशाने पर होंगे।

बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आज कई अहम राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इसके अलावा अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। इस मंथन में खासतौर पर यूपी पर फोकस होगा। बीजेपी इस बड़े राज्य की सत्ता पर फिर से काबिज होने के लिए संगठन से लेकर सरकार तक हर स्तर पर कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का अंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन भाषण से होगा।

बीजेपी की परिवर्तन रैली

कार्यकारिणी की बैठक खत्म होने के बाद परेड ग्राउंड में शाम पांच बजे पीएम मोदी की रैली का आयोजन किया गया है बीजेपी ने इसे परिवर्तन रैली का नाम दिया है।  रैली के नाम से ही साफ है कि प्रधानमंत्री के निशाने पर यूपी की समाजवादी पार्टी सरकार और दूसरे विपक्षी दल होंगे। पार्टी का दावा है कि करीब पांच लाख लोग रैली में शामिल होंगे।

पहले दिन कार्यकारिणी में उठा कैराना का मुद्दा

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन यूपी के कैराना में हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठा। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हिंदुओं के पलायन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अमित शाह ने यूपी की क़ानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया और कहा कि यूपी में माफ़ियाराज है जिसे केवल बीजेपी ही ठीक कर सकती है।

बीजेपी कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी का छोटा भाषण हुआ जिसमें उन्होंने पार्टी को युवाओं पर फोकस करने की नसीहत दी। मोदी ने कहा 80 करोड़ युवाओं के मन को पढ़कर हमें जरूरी बदलाव करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत