1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमर सिंह ने रामगोपाल यादव को बताया नपुंसक

अमर सिंह ने रामगोपाल यादव को बताया नपुंसक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 25, 2016 10:44 am IST,  Updated : Oct 25, 2016 10:44 am IST

कोलकाता: मुलायम सिंह यादव की पारिवारिक कलह की जड़ बताए जा रहे समाजवादी पार्टी के महासचिव और मुलायम सिंह के ख़ासम ख़ास अमर सिंह ने पार्टी से बर्खास्त किए गए रामगोपाल यादव पर ज़ोरदार हमला

Amar Singh- India TV Hindi
Amar Singh

कोलकाता: मुलायम सिंह यादव की पारिवारिक कलह की जड़ बताए जा रहे समाजवादी पार्टी के महासचिव और मुलायम सिंह के ख़ासम ख़ास अमर सिंह ने पार्टी से बर्खास्त किए गए रामगोपाल यादव पर ज़ोरदार हमला बोलते हुए उन्हें नपुंसक बता डाला।

अमर सिंह ने ये ये हमला आनंद बाज़ार पत्रिका को दिए इंटरव्यू में बोला। रामगोपाल यादव के बारे में पूछे जाने पर अमर सिंह ने कहा, ‘रामगोपाल नपुंसक हैं।’

आपको बता दें कि अमर सिंह  पर मुलायम सिंह यादव के पुत्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी निशाने साध चुके हैं और उन्हें दलाल तक कहा है, लेकिन अमर सिंह का फिलहाल इस पर रवैया नरम ही है। अखिलेश की नाराज़गी से जुड़े सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने सोमवार को ही फोन करके सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। 

अखिलेश के दलाल वाले बयान पर अमर सिंह ने कहा, “अखिलेश को बचपन से देख रहा हूं, मेरे गोद में खेला है, मुझे अंकल बोलता था. अगर उसे लगता है कि मैंने अखबार में खबर छपवाई है तो एक बार फोन करके मुझसे पूछ लेता कि अंकल क्या मामला है।”

पारिवार झगड़े की जड़ में नाम घसीटे जाने पर अमर सिंह ने सफाई दी कि वो इस झगड़े की वजह नहीं हैं। अमर सिंह ने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा, “मैं इसमें नहीं हूं। बाप और बेटे में झगड़ा लगाकर मुझे क्या मिलेगा। अखिलेश को समझना होगा कि मुलायम जैसे उनके पिता हैं, समाजवादी पार्टी के भी वो पिता हैं।”

समाजवादी पार्टी में अपनी कद्दावर मौजूदगी पर अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस पार्टी के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, “मैं अपना ढोल खुद क्यों बजाऊं। मेरे लिए नेताजी ने जो कहा वही काफी है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत