1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश शानदार मुख्यमंत्री लेकिन जननेता बनने में समय लगेगा: अमर

अखिलेश शानदार मुख्यमंत्री लेकिन जननेता बनने में समय लगेगा: अमर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2016 06:54 am IST,  Updated : Oct 25, 2016 06:54 am IST

अमर सिंह ने उन आरोपों से इनकार किया कि वह पार्टी को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि अखिलेश यादव एक शानदार मुख्यमंत्री हैं लेकिन उन्हें जननेता बनने के लिए समय चाहिए।

amar singh makes strong comment on akhilesh yadav- India TV Hindi
amar singh makes strong comment on akhilesh yadav

कोलकाता: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने उन आरोपों से इनकार किया कि वह पार्टी को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि अखिलेश यादव एक शानदार मुख्यमंत्री हैं लेकिन उन्हें जननेता बनने के लिए समय चाहिए।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव पूरी तरह शानदार हैं। पहली बार शासन संभालने वाले व्यक्ति के तौर पर विकास पर उनका ध्यान, विकास का उनका एजेंडा बेहतरीन है।

सिंह ने कहा, मैं यह नहीं कह रहा कि अखिलेश जननेता नहीं हैं लेकिन जननेता बनने में समय लगता है। उनकी उम्र काफी कम है। मुलायम सिंह के संगठनात्मक कौशल एवं अनुभव और अखिलेश के युवा चेहरे का साथ होना बहुत जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत