1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पुरानी फार्म में लॉटे अमित शाह, बंगाल और बिहार पर लगातार 2 दिन घंटों बैठकें

पुरानी फार्म में लॉटे अमित शाह, बंगाल और बिहार पर लगातार 2 दिन घंटों बैठकें

 Published : Oct 01, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 08:32 pm IST

दो दिन से अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ घंटों बैठक कर रहे हैं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बैठकें हो रही हैं और अमित शाह उनमें लगातार भाग ले रहे हैं। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष के घर पर बिहार चुनाव को लेकर बैठक हुई थी और वह बैठक लगभग 5 घंटे तक चली थी।

Home Minister Amit Shah- India TV Hindi
Home Minister Amit Shah Image Source : FILE

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी जिस कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं एक बार फिर से उसी पुरानी फार्म में लौट चुके हैं। बीमारी से ठीक होने के बाद अमित शाह फुल एक्शन में हैं और दो दिन तक उन्होंने लगातार घंटों बैठकर अपनी पार्टी और गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की है। इतना ही नहीं, अमित शाह आने वाले दिनों में पार्टी नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करने वाले हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे।

दो दिन से अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ घंटों बैठक कर रहे हैं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बैठकें हो रही हैं और अमित शाह उनमें लगातार भाग ले रहे हैं। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष के घर पर बिहार चुनाव को लेकर बैठक हुई थी और वह बैठक लगभग 5 घंटे तक चली थी। इस बैठक के बाद अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही सारी अटकलों पर अब विराम लग चुका है। अगर उनका स्वास्थ्य थोड़ा भी खराब होता तो वह बैठक टाल सकते थे या अपने घर पर आमंत्रित कर सकते थे।

अमित शाह ने आज गुरुवार को भी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी नेता शिवप्रकाश शुक्ल, दिलीप घोष और राहुल सिन्हां के साथ लगभग 3 घंटे तक बैठक की और इसके बाद एक बार फिर से बिहार को लेकर एक बैठक में भाग लिया। आज ही अमित शाह ने भाजपा के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ बैठक की और यह बैठक भी लगभग 50 मिनट तक चली। बुधवार को करीब 5 घंटे की लंबी बैठक के बाद आज अमित शाह ने करीब साढ़े 6 घंटे तक बैठकों में भाग लिया। कुल मिलाकर अमित शाह एक बार फिर पुराने फार्म में नजर आ रहे हैं।

इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ममता सरकार को घेरने की तैयारी पहले ही कर रही है, 5 अक्तूबर को बंगाल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चक्रवाती तूफान अम्फन की राहत राशि सही तरीके से नहीं बांटे जाने के आरोप पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता 8 अक्तूबर को मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत