1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमित शाह ने पेश की मोदी की असली डिग्रियां, केजरीवाल बताया झूठा

अमित शाह ने पेश की मोदी की असली डिग्रियां, केजरीवाल बताया झूठा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2016 02:27 pm IST,  Updated : May 09, 2016 02:28 pm IST

पीएम मोदी के डिग्री विवाद को लेकर आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम की डिग्री को लेकर बार-बार झूठ बोला।

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: पीएम मोदी के डिग्री विवाद को लेकर आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम की डिग्री को लेकर बार-बार झूठ बोला। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी की शैक्षणिक पात्रता के लिए यह प्रेसवार्ता करनी पड़ रही है।  

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए, चिट्ठी लिखकर और जानकारी मांगकर झूठ फैलाने का काम किया है। उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी की बीए और एमए की डिग्री भी सार्वजनिक की।

अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा की बिना सबूत और तथ्यों के पीएम के डिग्री के मसले को लेकर केजरीवाल ने देश के पीएम को बदनाम करने का प्रयास किया। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने देश की राजनीति का स्तर गिराया है। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल देश से माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि इस संबध में वे अरविंद केजरीवाल को पत्र भेजेंगे और जवाब मांगेंगे। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पीएम की शैक्षिक योग्यता पर बोलते हुए कहा कि मोदी 70 के दशक में परीक्षा देने दिल्ली आते थे। उन्होंने बताया कि वे एबीवीपी के कार्यालय में रुककर वे परीक्षा देने जाते थे।

अमित शाह ने दिखाई फर्जी डिग्रीः आप

आम आदमी पार्टी ने अमित शाह द्वारा पेश की गई पीएम की असली डिग्रियों को फर्जी बताया है। आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने कहा कि भाजपा ने पीएम की जो डिग्री सार्वजनिक की है यह वही फर्जी डिग्री है जिसको लेकर सीएम केजरीवाल ने जानकारी मांगी थी। खेतान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली विवि जाने को तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।