नई दिल्ली: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पटना के गांधी मैदान से अपना चुनावी बिगुल बजा दिया। अमित शाह ने परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह ने कहा कि बिहार में 15 साल तक जंगल राज रहा। उन्होनें कहा नीतिश कुमार सत्ता के लालची है। बिहार में विकास चाहिए तो एनडीए को चुने। एनडीए ही बिहार में एक मजबूत सरकार दे सकती है। शाह ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा जनता लालू-राबडी की सरकार को जनता भूल नही पाएगी।
शाह ने यह भी कहा कि बीजेपी जात-पात की राजनीति नही करती हम विकास के साथ है।