1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिंदू धर्म में है दुनिया में हर समस्या का समाधान: अमित शाह

हिंदू धर्म में है दुनिया में हर समस्या का समाधान: अमित शाह

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2015 07:04 am IST,  Updated : Jun 29, 2015 08:36 am IST

अहमदाबाद: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हिंदू धर्म में दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है। शाह ने गुजरात विश्वविद्यालय के सभागार में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुस्तक 'ट्रांसेंडेंस: माय स्पिरिच्युअल

IndiaTV Hindi
"हिंदू धर्म में है दुनिया की हर समस्या का समाधान"

अहमदाबाद: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हिंदू धर्म में दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है। शाह ने गुजरात विश्वविद्यालय के सभागार में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुस्तक 'ट्रांसेंडेंस: माय स्पिरिच्युअल एक्सपीरियंसिस विद प्रमुख स्वामीजी' के विमोचन के मौके पर कहा, 'हिंदू धर्म में दुनिया की समस्त समस्याओं का समाधान है। मैं जन्म से हिंदू हूं, इसलिए यह नहीं कह रहा।'

सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में कानून कार्यवाही के चलते 2 साल तक गुजरात में अपने प्रवेश पर पाबंदी का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, 'जब मैंने दो साल तक मुश्किलों का सामना किया तो मैं भारत में हर धार्मिक स्थल पर गया। उस अवधि में, मैंने सभी ज्योतिर्लिंगों से, शक्तिपीठों से आशीर्वाद प्राप्त किए और केवल गुजरात के सोमनाथ मंदिर नहीं आ सका।' शाह को पिछले साल दिसंबर में सोहराबुद्दीन मामले में आरोप मुक्त कर दिया गया था।

शाह ने कहा कि, स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामीजी ने हिंदू परंपरा को नया स्वरूप दिया। इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने कहा, 'राज दंड से ज्यादा महत्वपूर्ण धर्म दंड होता है और इससे जनता को खुशी मिल सकती है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत