1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी ने शुरू की 2019 की तैयारी, 13 दिसंबर को अमित शाह राज्‍यों की टीम के साथ बनाएंगे रणनीति

बीजेपी ने शुरू की 2019 की तैयारी, 13 दिसंबर को अमित शाह राज्‍यों की टीम के साथ बनाएंगे रणनीति

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2018 08:30 am IST,  Updated : Dec 09, 2018 08:30 am IST

बीजेपी अध्यक्ष 13 दिसंबर को एक महाबैठक आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें वे सभी राज्यों 13 दिसंबर को बीजेपी की अहम बैठक आयोजित करने जा रहे हैं।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

5 राज्‍यों के चुनावी नतीजे आने अभी बाकी हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। सत्‍ता के सेमीफाइनल के नतीजों के दो दिन बाद ही बीजेपी अध्‍यक्ष सत्‍ता के फाइनल की तैयारी में जुट जाएंगे। बीजेपी अध्‍यक्ष 13 दिसंबर को एक महाबैठक आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें वे सभी राज्‍यों 13 दिसंबर को बीजेपी की अहम बैठक आयोजित करने जा रहे हैं। इस बैठक में अमित शाह 2019 में राज्‍यों के स्‍तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देंगे। 

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ,सह प्रभारी ,प्रदेश अध्यक्ष ,संगठन मंत्रियों को बुलाया गया है। बैठक 13 दिसंबर को 2 बजे से रात 9 बजे तक दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में चलेगी। बैठक का फोकस 2019 के चुनाव होंगे। बैठक में चुनावी रणनीति बनाने के साथ सांगठनिक कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इसके साथ ही मौजूदा समय में चल रहे कार्यक्रमों की रिपोर्ट ली जाएगी।

बता दें कि 11 दिसंबर को 5 राज्‍यों के चुनावी नतीजे आने है, इनमें से तीन राज्‍य राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ भाजपा शासित हैं। ये राज्‍य भाजपा के पारंपरिक गढ़ माने जाते हैं। भाजपा पिछले 15 साल से सत्‍ता में है। वहीं राजस्‍थान में बीजेपी पिछले चुनावों में कांग्रेस को उखाड़ कर प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा में पहुंची थी। लेकिन इस बार तीनों राज्‍यों में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्‍कर देती दिख रही है। 11 तारीख के नतीजे बताएंगे कि 2019 के लिए बीजेपी को किस दिशा में तैयारी पर जोर देना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत