1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आनंदी बेन पटेल ने ली छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ

आनंदी बेन पटेल ने ली छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Aug 15, 2018 03:05 pm IST

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन के बाद उनको प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

anandiben patel- India TV Hindi
anandiben patel

रायपुर: मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन के बाद उनको प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने राजभवन में सादगी भरे समारोह में आनंदी बेन पटेल को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। (Independence Day 2018: असम में 3.5 किलोमीटर लंबे एक राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक रैली निकाली गई )

इस मौके पर मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। भाजपा के मातृ संगठन जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक टंडन (90) का कल दिल का दौरा पड़ने के बाद सरकारी डॉ बी आर आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया।

राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने कल बताया कि टंडन के निधन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पटेल को छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद के लिए नियमित व्यवस्था होने तक पटेल अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत