1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अनंतनाग आतंकी हमले के विरोध में आज राजनीतिक दलों का जम्मू बंद का आव्हान

अनंतनाग आतंकी हमले के विरोध में आज राजनीतिक दलों का जम्मू बंद का आव्हान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2017 06:59 am IST,  Updated : Jul 11, 2017 06:59 am IST

नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, विहिप और जेकेएनपीपी सहित कई राजनीतिक दलों ने कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में आज शहर में बंद का आव्हान किया है।

Anantnag- India TV Hindi
Anantnag

जम्मू: नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, विहिप और जेकेएनपीपी सहित कई राजनीतिक दलों ने कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में आज शहर में बंद का आव्हान किया है। 

विहिप प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि हमने अनंतनाग में आतंकी हमले में सात अमरनाथ यात्रियों की मौत के विरोध में जम्मू बंद का आवान किया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी बंद का समर्थन करती है। इनके अलावा जेकेएनपीपी और एनसी ने भी बंद का आवान किया। 

आपको बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को अमरनाथ यात्रियों की एक बस पुलिस दल को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले की चपेट में आ गई, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हमले में पुलिसकर्मियों सहित 14 लोग घायल हुए हैं।

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बताया कि दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल से मीर बाजार को जा रही बस पर सोमवार की देर शाम 8.20 बजे बटेंगो में यह हमला हुआ।

आतंकवादियों ने इलाके में दो और जगहों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए हमला किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने गुजरात से आए अमरनाथ यात्रियों से भरी एक मिनी बस पर हमला किया। उन्होंने बताया कि बस अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं थी, इसलिए बस के साथ सुरक्षा में पुलिस भी नहीं थी।

पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने बताया कि आतंकवादी हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को श्रीनगर के आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत