1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी के अनिल बलूनी को प्रियंका गांधी ने दिया था चाय का न्योता, मिला ये जवाब

बीजेपी के अनिल बलूनी को प्रियंका गांधी ने दिया था चाय का न्योता, मिला ये जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2020 05:07 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 05:07 pm IST

सरकार ने लुटियंस जोन में स्थित जो बंगला भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया है, उसमें फिलहाल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रहती हैं।

anil baluni rejects priyanka gandhi tea invitation  । बीजेपी के अनिल बलूनी को प्रियंका गांधी ने दिया- India TV Hindi
बीजेपी के अनिल बलूनी को प्रियंका गांधी ने दिया था चाय का न्योता, मिला ये जवाब Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना वर्तमान सरकारी आवास खाली करने से पहले इस भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उनकी पत्नी को चाय का न्योता दिया था। अब अनिल बलूनी की तरफ से इस न्योते पर प्रतिक्रिया दी गई है। उनका हाल फिलहाल में प्रियंका गांधी से मिलने का कोई भी कार्यक्रम नहीं है।

आपको बता दें कि सरकार ने लुटियंस जोन में स्थित जो बंगला भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया है, उसमें फिलहाल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रहती हैं।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय  ने गत एक जुलाई को प्रियंका गांधी के बंगले का आवंटन रद्द करते हुए कहा था कि वह एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद आवासीय सुविधा पाने की हकदार नहीं हैं। सरकार ने कांग्रेस की महासचिव को एक अगस्त तक मौजूदा आवास ‘35 लोधी एस्टेट’ खाली करने को कहा है।

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया था कि यह बंगला प्रियंका गांधी को 21 फरवरी, 1997 को आवंटित किया गया था क्योंकि उस वक्त उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। अधिकारी के मुताबिक जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा में इस तरह की सुविधा का प्रावधान नहीं होता और ऐसे में उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत