नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। अपना दल की नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बग़ावती तेवर दिखाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उन्होंने 20 फरवरी तक का समय दिया था। लेकिन भाजपा को ऐसा लगता है अपने सहयोगियों से कोई लेना देना नही है। अब अपना दल स्वतंत्र है और हमने पार्टी की बैठक बुलाई है, जो निर्णय लिया जायगा उसी के अनुसार आगे काम करेंगे। अनुप्रिया पटेल ने अलग चुनाव लड़ने के संकेत दिए है।
Related Stories
वही पुलवामा की घटना पर अनुप्रिया पटेल ने बोलते हुए कहा कि मुझे लगता है जब देश के ऊपर इतना गंभीर हमला हुआ हो, ऐसे वक्त में हमे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाय बैठकर मंथन करना चाहिए। सभी पार्टियो को एकजुट होकर सरकार के साथ खड़े होना चाहिए।