1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आंध्र प्रदेश के लिए अलग राज्यपाल नियुक्त किया जाए: राज्य भाजपा प्रमुख

आंध्र प्रदेश के लिए अलग राज्यपाल नियुक्त किया जाए: राज्य भाजपा प्रमुख

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2018 04:16 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 04:16 pm IST

वर्तमान में ई एस एल नरसिम्हन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों के राज्यपाल हैं। उनकी नियुक्ति...

k hari babu- India TV Hindi
k hari babu

अमरावती: आंध्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के. हरि बाबू ने राज्य के लिए जल्द-से-जल्द अलग से राज्यपाल की नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने प्रशासन के सुचारू संचालन के लिए इसे आवश्यक बताया है। बाबू ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इसकी मांग की है।

वर्तमान में ई एस एल नरसिम्हन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों के राज्यपाल हैं। उनकी नियुक्ति एपी रिऑर्गनाइजेशन एक्ट, 2014 के तहत हुई। इस अधिनियम के तहत तेलंगाना का निर्माण हुआ था।

सिंह को लिखे अपने पत्र में बाबू ने आंध्र प्रदेश के लिए जल्द-से-जल्द राज्यपाल की नियुक्त को लेकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

भाजपा तेदेपा की अगुवाई वाली राज्य सरकार में साझीदार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत