1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'क्या कांग्रेस 2019 में क्षेत्रीय दलों के खिचड़ी तालमेल से पीछे रह जाएगी?'

'क्या कांग्रेस 2019 में क्षेत्रीय दलों के खिचड़ी तालमेल से पीछे रह जाएगी?'

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2016 05:43 pm IST,  Updated : May 20, 2016 08:50 pm IST

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर उस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि पार्टी हाशिये की ओर चली गयी है और उन्होंने सवाल पूछा

arun jaitley
arun jaitley

आखिर कांग्रेस की सर्जरी किस तरह की होगी ?

जेटली ने कहा, ‘2019 में क्या कांग्रेस भाजपा नीत राजग के लिए मुख्य चुनौती होगी या वैचारिक रूप से असमान क्षेत्रीय दलों के खिचड़ी तालमेल से भी पीछे रह जाएगी? पार्टी के नेता अब जिस सर्जरी की बात कर रहे हैं, वह किस तरह की होगी? क्या कांग्रेस कई नेताओं के साथ संरचना वाली पार्टी बनेगी या वंशवाद वाली पार्टी रहेगी?’

उन्होंने कहा कि नतीजों से निकलने वाले सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक विश्लेषण कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका हैं क्योंकि वह केरल और असम दोनों राज्य खो चुकी है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए- केरल में भ्रष्‍टाचार, असम में अवैध प्रवासियों की गलत नीति ने कांग्रेस को हराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत