
कर्नाटक में वापसी करेगी BJP, केरल में भी दिख रहा है असर
जेटली ने कहा कि 2008 में इस बात को कई लोग नहीं मानते थे कि भाजपा कर्नाटक में अपनी सरकार बना सकती है। अब हम कर्नाटक में वापसी के रास्ते पर हैं। आंध्र प्रदेश में हम गठबंधन सरकार में हैं और केरल की राजनीति को भी तेजी से त्रिध्रुवीय समीकरण की ओर बढ़ा रहे हैं।
क्षेत्रीय दलों की सरकारों के साथ सहयोग की नीति के साथ चलेगी भाजपा
भाजपा को बिहार में निसंदेह सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा, ‘पूर्व की ओर हमारे आंदोलन में हम अब असम में बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। हम पूर्वोत्तर में दो गठबंधन सरकारों में पहले ही हैं और पश्चिम बंगाल में अच्छे वोट प्राप्त किये हैं। हम क्षेत्रीय दलों की सरकारों के साथ सहयोग करते हुए काम करना चाहते हैं।’
आगे की स्लाइड में पढ़िए- 'वामपंथ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अप्रासंगिक हो गया है'