1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल का 3 दिवसीय पंजाब दौरा आज से, जारी करेंगे घोषणापत्र

केजरीवाल का 3 दिवसीय पंजाब दौरा आज से, जारी करेंगे घोषणापत्र

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2016 07:18 am IST,  Updated : Jul 03, 2016 07:18 am IST

पंजाब में 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार से राज्य की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

चंडीगढ़: पंजाब में 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार से राज्य की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान वह युवाओं के लिए पार्टी घोषणापत्र जारी करेंगे और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।

एक AAP नेता ने शनिवार को चंडीगढ़ में कहा, 'अरविंद केजरीवाल पंजाब की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत रविवार को पहले अमृतसर जाएंगे।' उन्होंने बताया कि स्वर्ण मंदिर और दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह शाम को युवाओं के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।

यह पार्टी का पहला घोषणापत्र होगा। AAP किसानों, दलितों, महिलाओं और समाज के अन्य वर्गों से जुड़े मुद्दों पर भी घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी का युवा घोषणापत्र युवाओं, शिक्षकों और समाज के अन्य वर्गों के साथ परामर्श कर तैयार किया गया है और उसमें शिक्षा, रोजगार और मादक पदार्थ पुनर्वास जैसे मुद्दों पर बल दिया जाएगा।

AAP नेता के अनुसार यात्रा के दूसरे दिन केजरीवाल गुरदासपुर, जालंधर और मलेरकोटाला जाएंगे, जहां वह उद्योग जगत के प्रतिनिधियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों से मिल सकते हैं। यात्रा के अंतिम दिन वह लुधियाना और खन्ना जाएंगे, जहां वह व्यापारियों और उद्योग जगत के लोगों से मिलेंगे और उनकी चिंताएं व मुद्दे जानेंगे।

दिल्ली के बाद आप पंजाब विधानसभा चुनाव पर नजर टिकाए हुई है और आप नेताओं को विश्वास है कि पार्टी पंजाब में दिल्ली जैसी जीत दोहराएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत