नई दिल्ली: पुलिसवालों के लिए एक स्लैंग के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द 'ठुल्ला' पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के लिए 'ठुल्ला' शब्द का इस्तेमाल किया है। ACB चीफ की नियुक्ति से जुड़े एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, ''ये कहते हैं कि दिल्ली पुलिस का ठुल्ला अगर किसी रेहड़ी पटरी वाले से पैसे मांगता है तो उसके खिलाफ भी केस नहीं होना चाहिए। यह मंजूर नहीं है।''
केजरीवाल के इस बयान पर पुलिस कमिश्नर बी.एस बस्सी ने कड़ा ऐतराज जताता हुए कहा कि, ''मैं मानने को तैयार नहीं कि सीएम ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है। उन्हें पुलिस संगठन का सम्मान करना सीखना चाहिए।''
साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'हमारी सरकार ने आम लोगों के हक में कई फैसले किए हैं और दिल्ली की जनता साथ है। उन्होंने दावा किया कि आज अगर चुनाव करा लिए जाएं तो 70 की 70 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलेंगी।'